भाजपा व किसानों के संघर्ष कारण मान सरकार ने लैंड पूलिंग बिल लिया वापस : चरणजीत सैनी  

भाजपा व किसानों के संघर्ष कारण मान सरकार ने लैंड पूलिंग बिल लिया वापस : चरणजीत सैनी  

 

 उड़मुड़। किसानों की जमीनों पर जबरदस्ती से किए जा रहे कब्ज़े के रोष स्वरूप भाजपा द्वारा 17 अगस्त से ‘जमीन बचाओ किसान बचाओ’ संबंधित रैली को देखते हुए पंजाब सरकार ने लैंड पुलिंग स्कीम को वापस लेने का निर्णय लिया है। पंजाब की किसान जत्थेबंदियों को बधाई देने के लिए भाजपा ने टांडा उड़मुड़ के ग्रामीण ब्लॉक प्रधान चरणजीत सिंह सैनी के नेतृत्व में एक समारोह का आयोजन किया गया।

              उपस्थित इकट्ठ को संबोधित करते हुए चरणजीत सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब सरकार की किसानों के खिलाफ नीतियों के विरोध में भाजपा ने पूरी एकजुटता दिखाई है और उनके संघर्ष में कदम से कदम मिलाकर लैंड पुलिंग स्कीम का विरोध किया, जिसके कारण पंजाब सरकार को किसान विरोधी बिल वापस लेना पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान के हितों के लिए गलत नीतियों का हमेशा विरोध करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि मान सरकार हमेशा किसानों के साथ सौतेला व्यवहार और उनके अधिकारों को आंखों परोखे करती रही है। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा किए जाने वाले हर तरह के संघर्ष में भाजपा उनका साथ देगी ताकि मान सरकार की दिशा हीन नीतियों पर रोक लगाई जा सके। इस मौके पर हरपाल सिंह, दर्शन सिंह, जर्नल सिंह, हरनाम सिंह मंगा, भारत सैनी और अन्य उपस्थित थे।

 


Discover more from North India Reporter

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Join Our ChannelJoin Our Channel