Kajari Teej 2025: कब है कजरी तीज? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, शुभ योग और

Kajari Teej 2025: कब है कजरी तीज? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, शुभ योग और महत्व

कजरी तीज का पर्व हर साल भाद्रपद माह की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस साल यह पर्व 12 अगस्त को मनाया जाएगा।

कजरी तीज

Kajari Teej 2025: कजरी तीज हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। वहीं, अविवाहित लड़कियां भगवान शिव और माता शक्ति को प्रसन्न करने के लिए व्रत करती हैं और अच्छे व समय पर विवाह की कामना करती हैं। माना जाता है कि इस व्रत के पुण्य से महिलाओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

इस दिन श्रद्धालु उपवास रखते हैं और भगवान शिव व माता पार्वती की भक्ति भाव से पूजा करते हैं। कहा जाता है कि इस व्रत को करने से संतान सुख भी प्राप्त होता है। कजरी तीज को बड़ी तीज या कजली तीज भी कहते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, सावन और भाद्रपद में मनाई जाने वाली तीन प्रमुख तीजें हैं – हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज।


Discover more from North India Reporter

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Join Our ChannelJoin Our Channel